{"_id":"69f6c03be9f7128f780112bf","slug":"baran-illegal-weapon-at-home-claims-minor-s-life-12-year-old-girl-dies-after-accidental-firing-while-playing-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: घर में रखे अवैध हथियार ने ली मासूम की जान, खेल-खेल में चली गोली, 12 वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: घर में रखे अवैध हथियार ने ली मासूम की जान, खेल-खेल में चली गोली, 12 वर्षीय बालिका की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: Priya Verma
Updated Sun, 03 May 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार
बारां के कचनारिया खुर्द गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में रखे अवैध हथियार से खेलते समय चली गोली ने 12 वर्षीय बालिका की जान ले ली। मामले में पिता को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
घर में रखे अवैध हथियार से चली गोली से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के कचनारिया खुर्द गांव में हुए एक हृदय विदारक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में रखी अवैध टोपीदार बंदूक से खेलते समय अचानक फायर होने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत के कचनारिया खुर्द निवासी निजाम मेव की पुत्री आलिया अपने 15 वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान दोनों के हाथ घर में रखी बंदूक लग गई। खेलते-खेलते अचानक बंदूक चल गई और गोली आलिया के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी गिरोह का पर्दाफाश, SOG की बड़ी कार्रवाई में कई आरोपी गिरफ्तार
गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बालिका गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे, जबकि मां और दादी घर के अन्य हिस्सों में मौजूद थीं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा अवैध हथियार से हुआ। इस मामले में पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत गोली लगने से होना सामने आया है। सिर से छर्रे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
