फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News: Atru Municipality staff and middleman caught taking 50,000 bribe for land patta, arrested by ACB

Baran: अटरू नगर पालिका का सहायक कर्मचारी और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगे 50 हजार

Thu, 30 Apr 2026 08:45 AM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 08:45 AM IST
सार

अटरू नगर पालिका में रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी की सख्त कार्रवाई में नगर पालिका का कर्मचारी और उसका सहयोगी दलाल पकड़े गए। दोनों पर प्लॉट का पट्टा बनाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Baran News: Atru Municipality staff and middleman caught taking 50,000 bribe for land patta, arrested by ACB
नगर पालिका कर्मचारी और उसका साथी 50 हजार की रिश्वत लेते हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अटरू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अटरू में कार्यरत संविदाकर्मी सहायक कर्मचारी अजय सिंह और उसके सहयोगी दलाल पवन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी ने 27 अप्रैल को मोबाइल के माध्यम से एसीबी झालावाड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम लक्ष्मीपुरा स्थित प्लॉट का पट्टा बनवाने के लिए नगर पालिका में आवेदन किया गया था, जिसके बदले अजय सिंह ने 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन




शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसी दिन गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने मोलभाव के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय किया और राशि अपने सहयोगी दलाल पवन को देने के लिए कहा। रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर बुधवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को परिवादी से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 सीआई बने DSP; सात एडीजीपी को सौंपी रेंज की कमान

बताया जा रहा है कि अजय सिंह संविदाकर्मी होने के बावजूद नगर पालिका में जेईएन का कार्यभार भी संभाल रहा था। फिलहाल एसीबी द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed