{"_id":"6a64214b7af8c7ba2d0e35f6","slug":"baran-news-young-girl-narrowly-escapes-15-foot-python-attack-villagers-rescue-goat-from-its-grip-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: 15 फीट लंबे अजगर के हमले से बाल-बाल बची मासूम, ग्रामीणों ने बकरी को चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: 15 फीट लंबे अजगर के हमले से बाल-बाल बची मासूम, ग्रामीणों ने बकरी को चंगुल से छुड़ाया
Sat, 25 Jul 2026 08:07 AM IST
बारां ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:07 AM IST
सार
12 से 15 फीट लंबे एक अजगर ने बकरी चरा रही बालिका पर हमला कर दिया। बालिका ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अजगर के चंगुल से बकरी को छुड़ाया। बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
15 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पाठेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक विशालकाय अजगर ने बकरी चरा रही एक बालिका पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बालिका फुर्ती दिखाते हुए समय रहते वहां से भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि अजगर ने उसकी एक बकरी को अपने शिकंजे में जकड़ लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बालिका गांव के पास अपनी बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे करीब 12 से 15 फीट लंबे अजगर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बालिका के पीछे हटते ही अजगर ने पास खड़ी एक बकरी को अपने जबड़ों में दबोच लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sikar: प्रसव तक सब ठीक था, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत! प्रसूता की मौत से बवाल; दूसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पत्थर फेंककर और अन्य प्रयासों से बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्नेक कैचर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन क्षेत्र में ले जाकर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुपालकों से झाड़ियों व जंगल से सटे इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।