सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran: Sleeper Bus Overturns on Highway in Shahabad, Three Killed Including a Child; Over a Dozen Injured

Baran News: शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, मासूम समेत 3 की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस शाहाबाद क्षेत्र में तड़के हादसे का शिकार हो गई। फरेदुआ तलहटी गांव के पास बस के पलटने से एक मासूम बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Baran: Sleeper Bus Overturns on Highway in Shahabad, Three Killed Including a Child; Over a Dozen Injured
एनएच-27 पर पलटी स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के शाहाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मंगलवार तड़के कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर फरेदुआ तलहटी गांव के पास हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक मासूम बालिका सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। इसी दौरान फरेदुआ तलहटी गांव के पास बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झालावाड़ में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से युवक की मौत
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना या बस की तेज रफ्तार हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed