{"_id":"69ff528d6bbe0af6f60e00f5","slug":"a-container-caught-fire-on-national-highway-27-causing-a-traffic-jam-baran-news-c-1-1-noi1459-4261506-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: बैटरियों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, धमाकों के बीच पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: बैटरियों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, धमाकों के बीच पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रोका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
नेशनल हाईवे-27 पर चलते कंटेनर में लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंटेनर बैटरियों से भरा हुआ था और आग लगने के बाद बैटरियों में लगातार धमाके होने से दहशत फैल गई।
बैटरियों से भरे कंटेनर में लगी आग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के किशनगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार को बैटरियों से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने दोनों तरफ का यातायात रोक दिया।
जानकारी के अनुसार कंटेनर बैटरियों से भरा हुआ था, जिसमें आग लगने के बाद लगातार धमाके होने लगे, इससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। सुरक्षा के लिहाज से नेशनल हाईवे-27 के दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Dausa News: प्रसूता की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रहीं। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या बैटरियों में घर्षण को आग की वजह माना जा रहा है। प्रशासन का फोकस आग पर पूरी तरह काबू पाने और यातायात बहाल करने पर है।
Trending Videos