सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   drunken husband turned into monster After an argument he brutally murdered his wife in baran

Baran News: शराब के नशे में हैवान बना पति, झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Baran News: बारां जिले के एक गांव में शराब को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद देखते ही देखते खौफनाक हत्या में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

drunken husband turned into monster After an argument he brutally murdered his wife in baran
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र के सोनी-दिलोद गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने की लत से उपजे विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Trending Videos


टापरी बनाकर रह रहा था आरोपी

थानाप्रभारी राजपाल सिंह तंवर ने बताया कि बापचा थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ी निवासी दयाचंद सहरिया अपनी पत्नी विमला बाई के साथ पिछले डेढ़ महीने से सोनी-दिलोद गांव में टापरी बनाकर रह रहा था। दोनों यहां मजदूरी का कार्य करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दयाचंद का शराब पीने की बात को लेकर पत्नी विमला से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर दयाचंद ने पास रखी कुल्हाड़ी से विमला के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के तीन बेटियां और दो बेटे हैं
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में विमला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित घेराबंदी में लिया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

ये भी पढ़ें: फर्जी बिलों से लाखों का गबन, विद्यापीठ के सस्पेंड प्रोफेसर गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कवाई सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी पति दयाचंद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed