{"_id":"6aa79a21fc7c94336b05eb23","slug":"aap-sweeps-baran-civic-body-polls-wins-32-wards-defeats-bjp-and-congress-stalwarts-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारां में AAP ने चलाई झाड़ू: भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज चित्त, 32 वार्डों में जीत के साथ बोर्ड तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारां में AAP ने चलाई झाड़ू: भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज चित्त, 32 वार्डों में जीत के साथ बोर्ड तय
Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
सार
राजस्थान निकाय चुनाव में बारां ने AAP के बड़ी सियासी जीत की कहानी लिख दी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अकेले दम पर 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
विज्ञापन
बारां में कांग्रेस-भाजपा का सूपड़ा साफ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।
बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही AAP के लिए नगर परिषद में बोर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बारां में कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भाजपा नौ वार्डों तक सीमित रही। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
टिब्बी में निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभर
टिब्बी नगर पालिका के 20 वार्डों के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को नौ वार्डों में सफलता मिली, जबकि माकपा (CPI-M) ने एक वार्ड अपने नाम किया है। टिब्बी में भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका। हालांकि निर्दलीयों के पास सबसे बड़ा गुट है, लेकिन वे अपने दम पर बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं हैं। बोर्ड गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 है। ऐसे में निर्दलीयों को बहुमत के लिए कम से कम एक अन्य पार्षद का समर्थन हासिल करना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भरतपुर नगर निगम परिणाम: निर्दलीयों का दबदबा, 65 में 36 वार्ड जीते; भाजपा 20 और कांग्रेस सात पर सिमटी
टिब्बी नगर पालिका की स्थिति

- आप - 32
- कांग्रेस - 17
- भाजपा - 9
- निर्दलीय - 2

- निर्दलीय – 10
- कांग्रेस – 9
- CPI(M) – 1
- भाजपा – 0