{"_id":"69ca3894bd28bbd7c70f3f4f","slug":"anger-erupts-in-nahargarh-town-after-a-calfs-severed-head-is-found-bajrang-dal-blocks-road-baran-news-c-1-1-noi1459-4106509-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: गौवंश का कटा सिर मिलने से फैला आक्रोश, बजरंग दल ने लगाया जाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: गौवंश का कटा सिर मिलने से फैला आक्रोश, बजरंग दल ने लगाया जाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
नाहरगढ़ में सोमवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब रिहायशी इलाके में गौवंश का कटा सिर मिला। सूचना मिलते ही लोग और संगठन सड़क पर उतर आए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
गौवंश का कटा सिर मिलने के बाद बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के नाहरगढ़ कस्बे में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रिहायशी इलाके में गौवंश का कटा हुआ सिर मिला। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कस्बे के गुरुकुल स्कूल के पास मिले गौवंश के कटे सिर पर सुबह जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी, मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और कार्यकर्ताओं ने गौवंश के कटे सिर को मुख्य चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: क्रिकेट में सियासत का दखल? नेता पुत्रों से भरी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी
प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कस्बे की शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने के प्रयास किए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों से समझाइश की जा रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन