Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता
Rajasthan Anta By Election 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव में कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। 268 केंद्रों पर 2.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा के लिए CAPF जवान, क्विक रेस्पॉन्स टीम और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। 13 अंतर्राज्यीय नाकों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विस्तार
बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी कि कल, यानी सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र में कुल 268 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। आज सभी मतदान दलों को प्रशिक्षण पूरा कराने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान में भाग लेने और लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
2.28 लाख मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग
अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,264 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी मतदाता असुविधा महसूस न करे।
क्यों हो रहा उपचुनाव?
अंता में साल 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान तत्कालीन विधायक रहे कंवरलाल मीणा पर एसडीएम पर पिस्तौल तानने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था, जिसमें कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी। अंता विधानसभा सीट खाली होने के बाद यहां पर उपचुनाव की घोषणा हुई है।
यह भी पढ़ें- फलौदी हादसा: 15 लोगों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NHAI और राजस्थान सरकार से स्थिति रिपोर्ट तलब
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी
उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक और 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
चेकिंग बढ़ी, सीमाओं पर चौकसी कड़ी
चुनाव अवधि के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। 13 अंतर्राज्यीय नाके और 5 अंतर जिला नाके सक्रिय रखे गए हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतेंगे ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें- Anta Bypoll: अंता में शांत हुए लाउड स्पीकर साइलेंस पीरियड शुरू, आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.