{"_id":"69ed87825002a5445604bebd","slug":"baran-a-car-lost-control-and-fell-into-the-parvati-river-one-persons-body-was-recovered-from-the-car-baran-news-c-1-1-noi1459-4211770-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारां में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर कार पार्वती नदी में गिरी, एक की मौत, चार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारां में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर कार पार्वती नदी में गिरी, एक की मौत, चार की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: बारां जिले के कोयला क्षेत्र में सुंडा कोठड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम द्वारा बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
गोताखोरों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बारां के कोयला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सुंडा कोठड़ी के पास अनियंत्रित होकर एक कार अचानक नदी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में करीब चार लोग सवार थे। चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे पार्वती नदी की गहराई में समा गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम को तैनात किया गया है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। मृतक की पहचान लोकेश कुमार मेहता निवासी कोयला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है
ये भी पढ़ें- कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं हीटवेव का कहर; जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
प्रशासन का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लापता लोगों की खोज के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X