सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Baran News: Crackdown on LPG Black Marketing 71 Cylinders Seized in 44 Raids

बारां में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर शिकंजा: 44 जगह छापे, 71 सिलिंडर जब्त; रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बारां जिले में रसद विभाग ने एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए 44 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 71 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Baran News: Crackdown on LPG Black Marketing 71 Cylinders Seized in 44 Raids
एलपीजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बारां जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने जिलेभर में 44 स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 71 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं।

Trending Videos


कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। यह दल लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि बारां में 9 स्थानों पर कार्रवाई कर 12 सिलिंडर, अंता में 2 स्थानों से 7 सिलिंडर, मांगरोल में 9 स्थानों से 12 सिलिंडर, सीसवाली में 2 स्थानों से 2 सिलिंडर, किशनगंज में 7 स्थानों से 10 सिलिंडर और शाहाबाद में 2 स्थानों से 5 सिलिंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले, योगेश गोयल ACB जयपुर; अमृता दुहान उदयपुर की एसपी

इसी तरह छबड़ा में एक स्थान से 4 सिलिंडर तथा एसडीएम छीपाबड़ौद के नेतृत्व में छीपाबड़ौद में 12 स्थानों पर कार्रवाई कर 19 गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 44 स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 71 एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए गए।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित रूप से एलपीजी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से गैस के उपयोग में मितव्ययता बरतने और सोलर कुकर तथा इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की सूचना मिलने पर नागरिक 181, 112 या जिला कंट्रोल रूम तथा उपभोक्ता मामलों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed