फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Baran News: Truck rams into tractor-trolley carrying devotees returning from Ghat Poojan; 2 killed, 21 injured

Baran News: घाट पूजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रॉले ने टक्कर मारी, दो की मौत, 21 घायल

Tue, 02 Dec 2025 09:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 09:49 PM IST
सार

शाहाबाद में हाईवे पर हुए भीषण हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Baran News: Truck rams into tractor-trolley carrying devotees returning from Ghat Poojan; 2 killed, 21 injured
शाहाबाद में हाईवे पर हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शाहाबाद कस्बे में मंगलवार दोपहर फोर लेन हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें केलवाड़ा और बारां जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान 14 वर्षीय मनीष और 50 वर्षीय चरत जाटव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग घाट पूजन की रस्म में भाग लेकर मध्यप्रदेश के मोरई गांव से बिलखेड़ा डांग क्षेत्र के पाटन गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: भाजपा कार्यालय में गूंजे कार्यकर्ताओं के मुद्दे, कर्नल राठौड़ बोले- हर समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में अचानक ट्रैक्टर के आगे मवेशी आ जाने से चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कस्बे के पास हादसा होने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को ट्रॉली से निकालकर शाहाबाद चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों की कमी के बावजूद नर्सिंग स्टाफ और स्थानीय युवाओं ने सराहनीय कार्य किया, जिन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed