सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Baran: Rains Destroy Farmers' Crops, Congress Protests Over Lack of Compensation; Anta MLA Pramod Jain Bhaiya

Rajasthan: बारिश से किसानों की फसलें चौपट, मुआवजे की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन; अंता विधायक भाया क्या बोले?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Baran News: बारां में किसान समस्याओं को लेकर अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अतिवृष्टि, मुआवजे की कमी, खाद और बिजली समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और त्वरित समाधान की मांग की गई।
 

Baran: Rains Destroy Farmers' Crops, Congress Protests Over Lack of Compensation; Anta MLA Pramod Jain Bhaiya
अंता विधायक प्रमोद जैन भाया तथा कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बारां जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर अंता से नव निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी बारां ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना–प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस वर्ष भारी अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा न तो इस वर्ष का और न पिछले वर्ष का मुआवजा अब तक दिया गया है, जबकि किसानों से प्रीमियम के नाम पर बड़ी राशि काटी जा चुकी है।

Trending Videos

 
खाद, बिजली और डिपियां न मिलने से बढ़ी दिक्कतें
कांग्रेस ने किसानों के सामने खाद और बिजली से जुड़ी कमी को भी बड़ा मुद्दा बताया। ज्ञापन में कहा गया कि डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खाद लेने के दौरान किसानों को जबरन अटैचमेंट दिया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है। बिजली विभाग द्वारा किसानों को डिपियां उपलब्ध नहीं करवाए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि सरकार को इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bharatpur: SIR अभियान के बढ़ते दबाव से नाराज BLO का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जयपुर बीएलओ आत्महत्या पर भी बोले
 
कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, समाधान की मांग
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अतिवृष्टि से नुकसान उठाने वाले किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मौके पर जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, करणसिंह राठौड़, निर्मला सहरिया समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed