{"_id":"6a315b4f33da933dcd07517c","slug":"four-people-who-come-to-attend-wedding-lost-their-lives-after-entering-river-to-bathe-in-baran-rajasthan-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran: शादी में शामिल होने आए थे चार लोग, नदी में नहाने उतरे और चली गई जान; खुशियां मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran: शादी में शामिल होने आए थे चार लोग, नदी में नहाने उतरे और चली गई जान; खुशियां मातम में बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Baran: राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कस्बे में गुगोर स्थित पार्वती नदी में नहाने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बारां जिले के छबड़ा कस्बे के गुगोर स्थित पार्वती नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई।
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
मृतकों में 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। चारों लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुगोर आए थे। सभी पार्वती नदी में नहाने उतरे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही छबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर छबड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
चेतावनी बोर्ड नहीं होने पर उठे सवाल
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नदी के गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
मछली के जाल में फंसा पैर, बचाने गए तीन और लोग भी डूबे
छबड़ा सीआई राजेश खटाना ने बताया कि अरमान, सलाम, यूनुस और गुड्डी बाई नहाने के लिए पार्वती नदी पर गए थे। नहाने के दौरान एक युवक का पैर मछली के जाल में फंस गया, जिससे वह फिसलकर गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गए अन्य तीन लोग भी पानी में डूब गए।
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके थप्पड़कांड के पांचों आरोपियों को मिली जमानत, थाने के बाहर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
गोताखोरों ने निकाले शव
स्थानीय गोताखोर निरंजन खारोल की मदद से चारों को बाहर निकालकर छबड़ा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल टीम द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।