फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Son Allegedly Beats Father Brutally Over Land Dispute, Elderly Man Dies During Treatment

Barmer News: कलयुगी बेटे की करतूत, जमीनी विवाद में पिता को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Thu, 09 Jul 2026 08:54 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जमीन विवाद में बेटे पर अपने ही पिता के साथ मारपीट कर उनकी जान लेने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Barmer News: Son Allegedly Beats Father Brutally Over Land Dispute, Elderly Man Dies During Treatment
अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सदर थाना क्षेत्र में जमीन के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर 60 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के शोभाला जेतमाल गांव स्थित सियोलों की ढाणी निवासी 60 वर्षीय किसान रावताराम बुधवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा रेखाराम अपने साले और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रेखाराम और उसके साथ आए लोगों ने रावताराम के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'मेरे पास द्रौपदी की थाली है, मांगते-मांगते थक जाओगे', नितिन गडकरी ने CM भजनलाल से ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल रावताराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतक के भाई किस्तूराराम ने बताया कि रावताराम और उनके बीच वाले बेटे रेखाराम के बीच जमीन के पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई। सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के बेटे, उसके ससुर, साले और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed