फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   barmer minor boy assault case police search underway after alleged blackmailing and abuse

Barmer: नाबालिग से कुकर्म का मामला आया सामने, डरा-धमका कर करता रहा हैवानियत; आरोपी की तलाश जारी

Sun, 09 Aug 2026 10:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच महिला सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

विज्ञापन
barmer minor boy assault case police search underway after alleged blackmailing and abuse
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में एक नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़का एक सब्जी की दुकान पर मजदूरी करता था। आरोप है कि दुकानदार ने पिछले 6-7 महीनों से लगातार डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की लगातार मिल रही धमकियों से सहमा हुआ नाबालिग चुपचाप यह हैवानियत सहता रहा। आखिरकार, पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पढे़ं: जयपुर में सुबह 6 बजे से बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव; 10 अगस्त से और तेज होगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच महिला सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराने और बयान दर्ज करने की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed