Rajasthan News: BSF ने बॉर्डर पर पकड़ा संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं संयुक्त पूछताछ
Barmer News: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर बॉर्डर पर पाकिस्तान से आए एक नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ा है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक (उम्र 26 साल) को पकड़ा है। बीएसएफ ने युवक से पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। गुरुवार दोपहर को युवक को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर लाया गया। जहां पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने में जुटी हुई हैं कि आखिर सीमा पार कर भारत आने के पीछे क्या कुछ उसका मकसद है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बॉर्डर पार से आए एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने मौके पर उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जीआईसी के लिए उसे बाड़मेर लाया गया है, जहां पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय मोहम्मद आवेश पुत्र हजूर खान निवासी मीठी जिला पाकिस्तान के रूप में पहचान की गई है।
पढ़ें- थाने पर 100 लोगों का हमला: 15 से ज्यादा हिरासत में, बाइक पर पटाखा स्टंट को लेकर भड़का आक्रोश; क्या है माजरा?
बीएसएफ ने बॉर्डर इलाके में स्वरूपे का तला गांव के पास से उक्त युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आया यह संदिग्ध युवक है। सीमा पार कर भारत क्यों आया है और इसका क्या मकसद है? आदि सवालों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ऐसे में पूछताछ के बाद ही विस्तार से कुछ बताया जा सकता है कि भारत आने के पीछे आखिर क्या कुछ उसका मकसद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.