{"_id":"6a105c65972df89191044003","slug":"rajasthan-healthcare-questioned-after-violence-over-cord-cutting-and-tragic-death-after-sterilization-surgery-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के अस्पतालों में कैसा सिस्टम? कहीं गर्भनाल काटने पर मारपीट, तो कहीं नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के अस्पतालों में कैसा सिस्टम? कहीं गर्भनाल काटने पर मारपीट, तो कहीं नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में दो बड़े विवाद सामने आए। बाड़मेर में डिलीवरी के बाद गर्भनाल काटने पर परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ से मारपीट की, जबकि बीकानेर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया।
बाड़मेर और बीकानेर में हुए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर दो अलग-अलग जिलों से सामने आए मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाड़मेर के चौहटन अस्पताल में नवजात की गर्भनाल काटने को लेकर परिजनों और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट हो गई, वहीं बीकानेर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।
चौहटन अस्पताल में गर्भनाल काटने पर विवाद
बाड़मेर जिले के सीमावर्ती चौहटन कस्बे के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को डिलीवरी के बाद नवजात की गर्भनाल काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रसूता की सामान्य डिलीवरी के बाद मेडिकल प्रक्रिया के तहत नवजात की गर्भनाल काटी गई, लेकिन इसी बात को लेकर परिजन भड़क गए। देखते ही देखते अस्पताल में कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें नर्सिंग स्टाफ खुद को बचाने के लिए भागता नजर आया। घटना के बाद नर्सिंग कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। नर्सिंग अधीक्षक भंवरलाल ने आरोप लगाया कि परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट की और कुछ लोगों ने गला दबाने की भी कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दो महिलाओं समेत चार लोगों को डिटेन किया।
नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मोर्चरी के बाहर धरना
वहीं, बीकानेर में फलोदी निवासी संजू सोनी की नसबंदी ऑपरेशन के बाद मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 16 मई को राजकीय चिकित्सालय फलोदी में आयोजित नसबंदी शिविर में संजू सोनी का ऑपरेशन हुआ था। दो दिन बाद महिला को पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत हुई। जांच में ऑपरेशन के दौरान आंत कटने की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। यहां ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: वेब सीरीज देखकर महिला और मासूम को बनाया बंधक, छह राज्यों में तलाश के बाद ‘अपना’ ही निकला लुटेरा
मृतका के पति संतोष कुमार ने फलोदी अस्पताल और पीबीएम अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर थाने में रिपोर्ट दी है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब हनुमान बेनीवाल ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर आरएलपी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वर्णकार समाज के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।

Trending Videos