सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Woman and alleged lover held for husband's murder, body dumped in water tank to hide crime

Barmer News: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, पानी के टांके में फेंका शव, पत्नी और आशिक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बाड़मेर में पानी के टांके से मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि वारदात को कथित तौर पर पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

Barmer News: Woman and alleged lover held for husband's murder, body dumped in water tank to hide crime
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने मिलकर पूर्व नियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। मामले में आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में 4 जून को एक खेत में बने पानी के टांके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान तेजाराम के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक तेजाराम को जालौर जिले के सुटाखोई क्षेत्र में मजदूरी के दौरान अपनी पत्नी नेतलदेवी और गुमानसिंह राजपूत निवासी मीठड़ा के बीच कथित संबंधों की जानकारी मिली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: जयपुर में मर्करी कैफे हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विवाद बढ़ने पर नेतलदेवी अपने बच्चों के साथ बाड़मेर आ गई थी। बाद में तेजाराम भी उसकी तलाश में बाड़मेर पहुंच गया। यहां फिर से तेजाराम, उसकी पत्नी और गुमानसिंह के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद गुमानसिंह और नेतलदेवी ने मिलकर तेजाराम की हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नौखड़ा-मालपुरा फांटा के पास हुकमाणियों की ढाणी क्षेत्र में स्थित एक खेत के पानी के टांके में फेंक दिया, ताकि मामले को छिपाया जा सके।

बाड़मेर एसपी चुन्नाराम जाट ने बताया कि मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी गुमानसिंह राजपूत निवासी मीठड़ा और नेतलदेवी पत्नी तेजाराम निवासी गरल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी गुमानसिंह से हत्या की साजिश और वारदात के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed