सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Rajasthan Road Accident Groom-to-Be Dies While Returning Home After Wedding Shopping

राजस्थान: जिस घर से उठनी थी बारात, वहां पसरा मातम; खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे और भाई की सड़क हादसे में मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे नरपतराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव की मौत हो गई। दोनों शादी की खरीदारी कर गांव लौट रहे थे, तभी पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Rajasthan Road Accident Groom-to-Be Dies While Returning Home After Wedding Shopping
सड़क हादसे में दूल्हे समेत दो चचेरे भाइयों की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर से मंगलवार को बारात निकलनी थी, वहां अब शोक का माहौल है। शादी से एक दिन पहले दूल्हे और उसके चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, सेड़वा गौड़ा निवासी 21 वर्षीय नरपतराम पुत्र गोकलाराम की मंगलवार को शादी होने वाली थी। परिवार में विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और परिजन खरीदारी में व्यस्त थे। सोमवार को नरपतराम अपने चचेरे भाई 27 वर्षीय सुखदेव पुत्र वागाराम तथा अन्य परिजनों के साथ बाड़मेर शहर शादी का सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी करके गांव लौट थे युवक
खरीदारी पूरी करने के बाद देर शाम नरपतराम और सुखदेव बाइक से गांव लौट रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से सामान लेकर पीछे आ रहे थे। इसी दौरान लुखु भाखरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नरपतराम को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां: RPSC-RBSE से कवायद शुरू; अब बोर्ड-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की बारी?

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां मातम पसर गया है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed