{"_id":"67a4fc7f070123801b097495","slug":"the-school-gate-was-locked-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-352399-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: विद्यालय के गेट पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: विद्यालय के गेट पर की तालाबंदी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र व ग्रामीण
- फोटो : mathura
विज्ञापन
रुपबास। गांव सिरसौदा स्थित महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
सूचना पर यूसीईईओ संध्या सिंह, आरपी तेजपाल, समय सिंह, मुकेश लवानियां, राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया पर वे नहीं माने। 3 शिक्षक लगाने की सहमति बनने पर ग्रामीणों ने गेट का ताला खोल दिया।
ग्रामीण योगेश परमार, राजकुमार कुशवाह, मोनू चौहान, गीतम कुशवाह ने बताया कि गांव में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय है। इसमें करीब 200 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय में एक शारीरिक शिक्षक समेत कुल 3 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके कारण बच्चों को सही ढंग से शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
अंग्रेजी मीडियम विद्यालय होने के बावजूद विद्यार्थी अंग्रेजी पढ़ना नहीं जानते हैं। सभी कक्षाओं को एक स्थान पर बैठाकर शिक्षा प्रदान की जाती है। ग्रामीण पप्पे, नरुका, गौरव, नरेंद्र, अंकुश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X