फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara Government Job Fraud Allegations Minor Girl POCSO Case

राजस्थान: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, पॉक्सो में मामला दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को कथित तौर पर फंसाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
Bhilwara Government Job Fraud Allegations Minor Girl POCSO Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीनगर थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को कथित तौर पर जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में एक नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नौकरी और डिप्लोमा का झांसा
थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार उसकी बेटी को ड्रीम लाइफ युनि लेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसी झांसे में लेकर पीड़िता को भीलवाड़ा स्थित सौ फीट रोड पर बने कार्यालय में बुलाया गया था।
विज्ञापन


मोबाइल छीनकर दी गई धमकी
परिवादी का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद पीड़िता का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया। इसके बाद युवती और अन्य लड़कियों को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी महावीर नुवाल उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था और उसे मोबाइल फोन पर अनुचित वीडियो दिखाता था। आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी। इस घटनाक्रम से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों पर पुलिस जांच
मामले में दर्ज शिकायत में महावीर नुवाल, सुमन जाट, चन्द्रकला गुर्जर, बुधिराज, नरेश और हेमंत समेत अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। परिवादी ने आरोप लगाया कि इन सभी लोगों ने मिलकर युवतियों को फंसाने और ब्लैकमेल करने का जाल फैला रखा था। शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, नामजद व्यक्तियों की भूमिका और अन्य सम्भावित पीड़ितों के संबंध में पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed