फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara Advocate Attack Lawyers Strike Main Accused Absconding Rajasthan Protest

राजस्थान: वकील पर चाकू से जानलेवा हमला, भीलवाड़ा में न्यायिक कामकाज ठप; आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 12 Oct 2026 03:13 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

भीलवाड़ा में अधिवक्ता गोविंद मानमिया पर जानलेवा हमले के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। वकीलों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bhilwara Advocate Attack Lawyers Strike Main Accused Absconding Rajasthan Protest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। वकीलों ने अदालत परिसर के बाहर चौराहे पर एकत्रित होकर मानव श्रृंखला बनाई और कलेक्टर कार्यालय तथा सब्जी मंडी जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साए वकीलों ने सड़क पर गाड़ियों के टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। अदालत में पैरवी के लिए कोई भी वकील उपस्थित नहीं हुआ, जिससे न्यायिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की नाकामी पर जताया आक्रोश
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील अदालत के बाहर एकत्रित हुए। बार अध्यक्ष ने वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों और पुलिस प्रशासन की ढिलाई पर गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया था कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बावजूद अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली और नाकामी को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। पूर्व में दो बार विरोध जताने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


चाकूबाजी की घटना और उपलब्ध साक्ष्य
भीलवाड़ा में 2 अक्तूबर की रात बाइक से जा रहे अधिवक्ता गोविंद मानमिया का रास्ता रोककर स्कूटी सवार व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में गोविंद के हाथ पर चाकू लगा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। वकीलों ने पुलिस को घायल वकील द्वारा बनाया गया वीडियो, स्कूटी का नंबर और घटनास्थल पर लगे अभय कमांड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवाई थी। इन तमाम सबूतों के बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान दुर्गालाल उर्फ अक्षय गुर्जर उर्फ विक्रम के रूप में की है। इसके साथ ही उसका सहयोग करने वाली महिला मारुति देवी सांसी को पुलिस ने पकड़ लिया है, किंतु मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बार अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। मांग पूरी न होने की स्थिति में पूरे राजस्थान में संपूर्ण न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed