फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara Crime Family Held Hostage and Beaten for five Hours Over Old Enmity Case Registered

भीलवाड़ा में हैवानियत की हदें पार: परिवार को पांच घंटे धूप में पेड़ से बांधकर पीटा, 10-12 पर मामला दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और युवती को भगाने के संदेह को लेकर एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Bhilwara Crime Family Held Hostage and Beaten for five Hours Over Old Enmity Case Registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और युवती को भगाने के संदेह में 10-12 लोगों ने एक परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को पांच घंटे तक कड़ी धूप में बंधक बनाए रखा और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने 10-12 नामजद लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 10-12 लोग हाथों में लाठियां, लोहे के सरिये और लकड़ियां लेकर अचानक मकान में दाखिल हो गए। आरोपियों ने एक युवक को जमीन पर पटककर लाठियों और सरियों से बर्बरतापूर्वक पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में युवक की कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा मुंह से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमलावरों ने परिवार की बहू का हाथ पकड़कर घसीटा और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में पांच घंटे बंधक बनाया
शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे, तो आरोपी पीड़ितों को घसीटते हुए पास ही स्थित चारभुजा नाथ मंदिर ले गए। वहां आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी धूप में पेड़ से बांधकर रखा और उन्हें पीने के लिए पानी तक नहीं दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एक पीड़ित को एकांत में ले जाकर अमानवीय कृत्य करते हुए जबरन पेशाब पिलाने का प्रयास भी किया। इसके साथ ही, मकान व जमीन के दस्तावेज अपने नाम करने अथवा 9,00,000 रुपये की मांग को लेकर दबाव बनाया गया। घटना की फोटो-वीडियो बनाने या पुलिस में गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कांग्रेस के पास ज्यादा पार्षद, फिर भी भाजपा के मेयर: पाली-अजमेर में कैसे पलटा पूरा खेल? समझें आंकड़ों का गणित

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना से दो-तीन दिन पूर्व आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार का सामाजिक बहिष्कार करवाने का आरोप भी सामने आया है। दुकानदारों को इस परिवार को कोई भी सामान न बेचने की हिदायत दी गई थी। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मांडल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर को सौंपी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed