Rajasthan News: प्रेम विवाह से खफा पिता ने तोड़ा रिश्ता, जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया; रखा मृत्यु भोज
Bhilwara News: भीलवाड़ा के एक गांव में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी को मृत मानते हुए शोक संदेश छपवाया। युवती अपने पति के साथ रहने पर अडिग है। वहीं, पुलिस ने साफ किया कि बालिग होने के कारण युवती को अपनी पसंद से जीवन जीने का अधिकार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के एक गांव में एक असामान्य मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी को ‘मृत’ मानते हुए उसका शोक संदेश प्रकाशित करवा दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सामाजिक परंपराओं तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस को जन्म दे रही है।
प्रेम विवाह के बाद परिवार में नाराजगी
जानकारी के अनुसार, जहाजपुर क्षेत्र की 27 वर्षीय बालिग युवती जयपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी इच्छा से अन्य समाज के एक युवक से विवाह कर लिया। जब इस संबंध की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में नाराजगी फैल गई।
समझाइश के प्रयास भी रहे असफल
युवती और उसका पति परिजनों को मनाने के लिए घर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में दोनों सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश की कोशिश की। इस दौरान पिता ने बेटी से घर लौटने की अपील की, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही।
पढ़ें- Rajasthan: उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, NDPS केस में आठ लाख की रिश्वत लेते SHO और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
पिता ने तोड़ा संबंध, छपवाया शोक संदेश
घटनाक्रम से आहत पिता ने बेटी से सभी संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी जीवित पुत्री को ‘मृत’ मानते हुए उसका शोक संदेश छपवाया, जिसमें 20 मार्च 2026 को ‘स्वर्गवास’ दर्शाते हुए 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का उल्लेख किया गया है।
पुलिस का पक्ष और कानूनी स्थिति
थानाधिकारी के अनुसार युवती बालिग है और उसे अपनी इच्छा से जीवन जीने का कानूनी अधिकार है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने पति के साथ रहने पर कायम रही। दोनों ने सुरक्षा की मांग भी की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.