{"_id":"69d37b067e24fcabef040b06","slug":"lpg-crisis-uproar-outside-agency-in-bhilwara-over-gas-shortage-consumers-allege-corruption-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: भीलवाड़ा में गैस किल्लत को लेकर एजेंसी के बाहर हंगामा, उपभोक्ताओं ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: भीलवाड़ा में गैस किल्लत को लेकर एजेंसी के बाहर हंगामा, उपभोक्ताओं ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Mon, 06 Apr 2026 02:51 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:51 PM IST
सार
Rajasthan LPG Crisis: भीलवाड़ा में गैस किल्लत से नाराज उपभोक्ताओं ने चामुंडा गैस एजेंसी पर हंगामा किया। डिलीवरी में देरी, भ्रष्टाचार और कालाबाजारी के आरोप लगाए। हालांकि पुलिस ने हालात संभाले, जबकि लोगों ने सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
गैस किल्लत को लेकर एजेंसी के बाहर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा शहर में भीषण गर्मी के बीच रसोई गैस की किल्लत ने लोगों का सब्र तोड़ दिया। सोमवार को पंचवटी स्थित चामुंडा भारत गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते एजेंसी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा और घंटों तक हंगामा चलता रहा, जिससे प्रशासन भी अलर्ट हो गया।
डिलीवरी में देरी और कुप्रबंधन के आरोप
गैस सिलिंडर की लगातार देरी और कथित कुप्रबंधन से परेशान दर्जनों उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और एजेंसी में भ्रष्टाचार व अनियमितताएं हावी हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उपभोक्ताओं ने बताई अपनी समस्या
नया हाउसिंग बोर्ड निवासी विशाल ने बताया कि पिछले एक साल से बुकिंग के बावजूद उनका सिलिंडर किसी और को दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनकी गैस जा कहां रही है। वहीं शास्त्रीनगर निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि उनकी बुकिंग को 45 दिन हो चुके हैं, जबकि नियम अनुसार 25 दिन में डिलीवरी होनी चाहिए। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता, जिससे परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन
उज्ज्वला लाभार्थियों की बढ़ी मुश्किलें
उज्ज्वला योजना की लाभार्थी ममता जीनगर ने बताया कि बुकिंग और डायरी में एंट्री के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कई बार आने-जाने में किराए पर ही पैसे खर्च हो गए और घर में चूल्हा जलाना पड़ रहा है। इससे गरीब परिवारों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
पढ़ें- LPG Crisis: सिरोही के माउंटआबू में गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई, 20 प्रतिष्ठानों पर दबिश में 56 सिलिंडर जब्त
कालाबाजारी के आरोप और संचार व्यवस्था पर सवाल
हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी जानबूझकर कृत्रिम किल्लत पैदा कर रही है और बैकडोर से सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी का आधिकारिक फोन नंबर अक्सर बंद रहता है या कॉल रिसीव नहीं किया जाता, जिससे शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाले हालात
स्थिति बिगड़ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने एजेंसी संचालक और उपभोक्ताओं के बीच मध्यस्थता कर हालात को काबू में किया। वहीं, आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे जिला रसद विभाग कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन