सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   RPSC RAS Result 2024: Navneet Sharma of Bhilwara Creates History by Securing 3rd Rank in RAS Results

RPSC RAS Result 2024: नवनीत शर्मा ने आरएएस परिणाम में तीसरी रैंक से रचा इतिहास, पूरे राजस्थान में चमका नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

RPSC RAS 2024 Toppers: भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने RAS 2024 में तीसरी रैंक हासिल की। कुल 342.50 अंक प्राप्त करने वाले नवनीत वर्तमान में अजमेर में प्रशिक्षणरत हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी और उत्साह है।

RPSC RAS Result 2024: Navneet Sharma of Bhilwara Creates History by Securing 3rd Rank in RAS Results
आरएएस 2024 में नवनीत शर्मा ने हासिल की तीसरी रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे के लिए शनिवार का दिन खास रहा, जब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित आरएएस परीक्षा-2024 के परिणाम में नवनीत शर्मा ने पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले और कस्बे का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले नवनीत शर्मा ने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर यह सफलता हासिल की।

Trending Videos

 
अंकतालिका में भी किया बेहतर प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, नवनीत शर्मा ने आरएएस मेंस परीक्षा में 282.50 अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरव्यू में उन्हें 60 अंक मिले। इस प्रकार उन्होंने कुल 342.50 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार ने बताया प्रेरणा का आधार
नवनीत गुलाबपुरा के हुरड़ा रोड स्थित कृष्णा नगर के निवासी हैं। उनके पिता मुकेश कुमार शर्मा शाहपुरा के खामोर में शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी माता ने एम.ए. बी.एड तक शिक्षा प्राप्त की है। परिवार में उनकी एक बहन भी है। नवनीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहन को दिया है।


 
चारधाम यात्रा के दौरान पिता को मिली खुशखबरी
इस सफलता से जुड़ा एक भावुक क्षण भी सामने आया। आरएएस परिणाम घोषित होने के समय नवनीत के पिता चारधाम यात्रा पर थे। यात्रा के दौरान नवनीत ने फोन कर उन्हें तीसरी रैंक प्राप्त करने की जानकारी दी। यह समाचार सुनकर पिता भावुक हो गए और खुशी व्यक्त की। उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया।


 
श्रीशैलम मल्लिकार्जुन दर्शन के दौरान मिली सूचना
मुकेश शर्मा ने बताया कि वे 11 दिन 10 रात की धार्मिक यात्रा पर थे और उस समय श्रीशैलम मल्लिकार्जुन भगवान के दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बेटे की सफलता की जानकारी मिली, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

पढ़ें- RPSC RAS Result 2024: आरएएस परिणाम 2024 में किया टॉप; कौन हैं दिनेश बिश्नोई, कैसी रही इनकी पढ़ाई?
 


घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
परिणाम आने के बाद जब नवनीत अपने घर पहुंचे तो उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और स्वागत समारोह के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान जब वे अपने चचेरे पिता से मिले तो दोनों भावुक हो गए। वहां मौजूद लोग भी इस दृश्य से भावुक नजर आए।
 
शिक्षा और पूर्व उपलब्धियां
नवनीत की प्रारंभिक शिक्षा गुलाबपुरा के जिंक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने जयपुर की नेशनल यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की और बीएससी की डिग्री हासिल की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी उन्होंने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में वे अजमेर स्थित राजस्व बोर्ड में तहसीलदार के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
 
कस्बे में जश्न और युवाओं में उत्साह
नवनीत शर्मा की सफलता के बाद गुलाबपुरा कस्बे में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर प्रसन्नता जताई। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उनकी उपलब्धि से युवाओं में नया उत्साह और प्रेरणा देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed