{"_id":"69c92ed69aae56cd050163d0","slug":"tragic-accident-at-meja-dam-uncle-and-nephew-drown-while-bathing-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-4104034-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: मेजा बांध में नहाने गए मामा-भांजे की डूबने से हुई मौत, गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: मेजा बांध में नहाने गए मामा-भांजे की डूबने से हुई मौत, गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रविवार को मेजा बांध में नहाने गए मामा-भांजे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से हुआ यह हादसा पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छोड़ गया।
मेजा बांध में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के मांडल क्षेत्र के पास स्थित मेजा बांध में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नहाने गए मामा-भांजा गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान डालचंद पुत्र भगवानलाल विश्नोई और उसके भांजे भेरूलाल पुत्र कैलाश विश्नोई के रूप में हुई है। दोनों मेजा बांध में नहाने के लिए उतरे थे। शुरुआत में सब सामान्य था लेकिन पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने के कारण वे गहरे हिस्से में चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन अधिक गहराई और पानी के बहाव के चलते वे बाहर नहीं निकल सके।
ये भी पढ़ें: Sirohi News: गुजरात से चला करोड़ों का खजाना: मंडार टोल प्लाजा में पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी की गहराई के कारण कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर मांडल थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।
शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के बाद मेजा बांध की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड नहीं हैं, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार सामने आते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos