{"_id":"6a450d07e126a9a1770796df","slug":"bikaner-news-police-inspector-found-hanging-at-government-quarters-investigation-underway-from-all-angles-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला सीआई का शव, छुट्टियां मनाने गए थे घर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला सीआई का शव, छुट्टियां मनाने गए थे घर, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Jul 2026 06:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:23 PM IST
सार
बीकानेर की करणी नगर पुलिस कॉलोनी के सरकारी आवास में इंस्पेक्टर का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआई श्रवण विश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस के एक इंस्पेक्टर का शव बुधवार को बीकानेर के करणी नगर पुलिस कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्रवण विश्नोई के रूप में हुई है। वे हाल ही में बीकानेर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से पदोन्नति के बाद जयपुर स्थित सीआईडी-सीबी में स्थानांतरित हुए थे।
घटना की सूचना मिलने पर बिछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: दौसा बस हादसा: वैष्णो देवी से लौट रही बस बनी आग का गोला, बड़वाह के दो परिवारों में मातम, महिला की मौत, एक लापता
विज्ञापन
श्रवण विश्नोई वर्ष 2014 में राजस्थान पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला बीकानेर एसीबी से जयपुर सीआईडी-सीबी में किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तबादले के बाद वे तनाव में चल रहे थे, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विश्नोई मूल रूप से बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र के चक विजयसिंहपुरा गांव के निवासी थे। उनके परिवार में एक पुत्र है। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।