{"_id":"6a5aec5cd6b69b43ac0e6459","slug":"bikaner-police-in-surgical-strike-mode-bulldozer-rolls-over-illegal-construction-of-hariom-rawat-an-associate-of-the-rohit-gang-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4514731-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग पर पुलिस का प्रहार, हिस्ट्रीशीटर हरिओम के अवैध मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग पर पुलिस का प्रहार, हिस्ट्रीशीटर हरिओम के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
Sat, 18 Jul 2026 08:53 AM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:53 AM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए बीकानेर में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गाेदारा गैंग के गुर्गे के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार हरिओम रामावत गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। कार्रवाई के दौरान उसके अवैध निर्माण और मकान की बालकनी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने की। मौके पर सीओ हिमांशु शर्मा, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार और बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार हरिओम रामावत के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, डकैती, फायरिंग, धमकी समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ संबंधित नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Govind Dotasra on Vasundhara Raje: वसुंधरा 'दुखी आत्मा', उनकी बात BJP की अंदरूनी कलह का संकेत: डोटासरा
विज्ञापन
रोहित गोदारा के ठिकाने पर भी हुई थी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े ठिकाने पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान रेंज आईजी ओमप्रकाश ने पत्रकारों के सवाल पर कहा था- "कौन है यह रोहित गोदारा, कोई जेबकतरा है क्या? मैं किसी रोहित गोदारा को नहीं जानता।" उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गैंगस्टरों, हार्डकोर अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।