सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   IPS Couple KK Bishnoi Anshika Verma visit Mukam Teerth

IPS Couple: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा पहुंचे मुकाम तीर्थ, गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

संभल SP कृष्णा कुमार बिश्नोई और पत्नी अंशिका वर्मा ने विवाह के बाद बीकानेर के मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर में धोक लगाई और समराथल धोरे पर पाहल रस्म निभाई। पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में सादगी भरे अंदाज़ ने सबका दिल जीता लिया। 

IPS Couple KK Bishnoi Anshika Verma visit Mukam Teerth
संभल SP कृष्णा कुमार बिश्नोई और पत्नी अंशिका वर्मा ने विवाह के बाद बीकानेर के मुकाम में जंभेश्वर मंद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक पारंपरिक दृश्य देखने को मिला जब संभल के एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई और उनकी नवविवाहित पत्नी अंशिका वर्मा ने शादी के बाद सबसे पहले बिश्नोई समाज की पवित्र परंपराओं को अपनाया। यह जोड़ा मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर पहुंचा और बाबा के चरणों में धोक लगाकर नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगा। वर्दी की ताकत और परंपरा की गहराई का यह अनोखा मेल देखकर मंदिर परिसर में मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो उठा।
Trending Videos


विधिवत निभाई पाहल रस्म
जंभेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद नवदंपति समराथल धोरे पहुंचे, जहां उन्होंने बिश्नोई समाज की पवित्र पाहल रस्म विधिवत निभाई। यह रस्म बिश्नोई समाज में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे निभाकर दंपति ने समाज की जड़ों और मान्यताओं के प्रति अपनी गहरी आस्था ज़ाहिर की। समराथल की पावन धरती पर इस रस्म को अदा करते देख वहां मौजूद लोगों के मन में श्रद्धा और गर्व दोनों के भाव एक साथ उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला

राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए आईपीएस
इस पूरे कार्यक्रम में जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों के दिल को छू गई वह था इस जोड़े का सादगी भरा अंदाज़। एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की वेशभूषा में सजे-धजे नज़र आए, तो अंशिका वर्मा भी राजस्थानी परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस नवदंपति की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की दुआ मांगी।

गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। पेशेवर मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और रिश्ता प्यार में बदल गया। 25 मार्च को संभल में सगाई के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed