फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Major ATS operation in Bikaner; youth arrested for allegedly supplying SIM cards to a Pakistani network

Rajasthan: बीकानेर में ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नेटवर्क को सिम पहुंचाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 08:36 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 08:36 PM IST
सार

Rajasthan News: बीकानेर के भारत-पाक सीमा से सटे बज्जू क्षेत्र में एटीएस इनपुट के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क तक सिम कार्ड पहुंचाने में भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
 

विज्ञापन
Major ATS operation in Bikaner; youth arrested for allegedly supplying SIM cards to a Pakistani network
बीकानेर में पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाक सीमा से सटे बज्जू क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क को सिम कार्ड उपलब्ध करवाने में भूमिका निभाई। मामले के सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


एटीएस के इनपुट पर हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एटीएस बीकानेर से मिले गोपनीय इनपुट के बाद बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौड़ू निवासी अनिल कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उपलब्ध करवाई गई सिम का संबंध पाकिस्तान के चर्चित डॉन शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति तक पहुंच सकता है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिम कार्ड के इस्तेमाल की पड़ताल जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि आरोपी का संपर्क किन लोगों से था और संबंधित सिम कार्ड का उपयोग किन गतिविधियों में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाके में बड़ी सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा जांच में सामने आने वाले हर तथ्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें: बीकानेर में खेत में मिला रहस्यमयी ड्रोन, मौके पर पहुंची सेना-इंटेलिजेंस; मचा हड़कंप

मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, संपर्कों और डिजिटल गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed