सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Rajasthan: Former Sarpanch dies after being hit by Scorpio with MLA written on it news in hindi

Rajasthan: ‘विधायक’ लिखी स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम; जमकर बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: देवली में ‘विधायक’ लिखी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग की।

Rajasthan: Former Sarpanch dies after being hit by Scorpio with MLA written on it news in hindi
इसी गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी के राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर बासनी गणेशजी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार उमर गांव के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (करीब 55 वर्ष), पुत्र गंगाराम मीणा, निवासी उमर, अपनी मोपेड से देवली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबू मोहन मीणा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की फ्रंट नंबर प्लेट पर ‘विधायक’ लिखा हुआ था। यह देख स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 5.15 करोड़ मतदाता दर्ज; 31 लाख लोगों के नाम कटे

सूचना पर एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक बाबू मोहन के पिता भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं ‘विधायक’ लिखी गाड़ी की मौजूदगी से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed