{"_id":"6a3a303b28ab8fb7f3093400","slug":"thieves-caught-on-cctv-breaking-lock-in-under-minute-before-fleeing-rajasthan-property-as-alarm-sounds-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रेकी कर चोरी करने पहुंचे बदमाश, एक मिनट में तोड़ा ताला; सायरन बजते ही भागे, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रेकी कर चोरी करने पहुंचे बदमाश, एक मिनट में तोड़ा ताला; सायरन बजते ही भागे, CCTV में कैद हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
बूंदी के गायत्री नगर में तीन बदमाश रेकी कर सूने मकान में चोरी करने पहुंचे। आरोपियों ने एक मिनट में ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया, लेकिन सुरक्षा सायरन बजते ही घबराकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बूंदी शहर के गायत्री नगर क्षेत्र में चोरी की एक कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब घर में लगा सुरक्षा सायरन बदमाशों पर भारी पड़ गया। तीन बाइक सवार बदमाश सूने मकान को निशाना बनाकर पहुंचे और महज एक मिनट में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन सायरन बजते ही वे घबराकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पंजाब गए थे मकान मालिक
जानकारी के अनुसार, गायत्री नगर स्थित मकान के मालिक इन दिनों पंजाब गए हुए हैं। घर बंद होने की जानकारी मिलने के बाद बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक पर सवार होकर सुबह करीब चार बजे मकान के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद वे वहां से चले गए।
सरिए की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा
कुछ मिनट बाद तीनों आरोपी दोबारा लौटे और मकान में चोरी की कोशिश शुरू कर दी। फुटेज में एक बदमाश सरिए की मदद से मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ता नजर आ रहा है। महज एक मिनट के भीतर ही आरोपी ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने में सफल हो गए। हालांकि, जैसे ही वे मकान के भीतर पहुंचे, सुरक्षा प्रणाली से जुड़ा सायरन तेज आवाज के साथ बज उठा। अचानक अलार्म बजने से बदमाश घबरा गए और बिना किसी सामान के तुरंत बाहर निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां: RPSC-RBSE से कवायद शुरू; अब बोर्ड-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की बारी?
क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से पहले मकान की रेकी की और फिर चोरी का प्रयास किया। ऐसे में शहर के रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।