Rajasthan: 'झूठ का ढोल हैं डोटासरा', उदयपुर में जल संसाधन मंत्री रावत ने बोला हमला; बंगाल-असम जीत पर भी बोले
उदयपुर दौरे पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा। डोटासरा को “झूठ का ढोल” बताया। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और 10 हजार करोड़ की जल परियोजना को अहम कदम बताया।
विस्तार
राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत अपने उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और विपक्ष पर खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री रावत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे झूठ का ढोल हैं और बिना तथ्यों के बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की राजनीति करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान और आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार किसी दबाव में नहीं आती और जनहित में फैसले लेती है। विपक्ष को नसीहत देते हुए रावत ने कहा कि वे भ्रम फैलाने की बजाय रचनात्मक भूमिका निभाएं। जल परियोजनाओं पर बोलते हुए मंत्री ने बताया कि जाखम बांध से जयसमंद झील, बड़गांव डेम, मातृकुंडिया डेम होते हुए मेजा बांध (भीलवाड़ा) तक पानी डायवर्जन की पुरानी मांग पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए करीब 12.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
पढ़ें: 12 साल की बच्ची पर झुंड ने किया हमला, नोच-नोचकर मार डाला; परिजन हुए बेसुध
उन्होंने बताया कि लगभग 10 हजार करोड़ रुपये लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को भेजी जा रही है। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और पेयजल संकट में भी राहत मिलेगी। वहीं, मंत्री रावत ने पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताया और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत से राजस्थान में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.