फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Students Protest Teacher’s Transfer, Lock School Gate; Situation Calms After Talks with MLA

Chittorgarh: शिक्षिका के तबादले से नाराज छात्राओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़ा,विधायक से बातचीत के बाद मामला शांत

Mon, 17 Aug 2026 01:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 17 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

शिक्षिका के तबादले से नाराज छात्राओं ने सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्राएं पांच साल से स्कूल में सेवाएं दे रहीं शिक्षिका का स्थानांतरण रद्द करने की मांग पर अड़ी रहीं और विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Chittorgarh: Students Protest Teacher’s Transfer, Lock School Gate; Situation Calms After Talks with MLA
रावतभाटा में स्कूल के मुख्य गेट पर छात्राओं ने ताला जड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रावतभाटा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने अपनी शिक्षिका के तबादले के विरोध में स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया। छात्राएं लंबे समय से सेवाएं दे रही शिक्षिका कल्पना हाड़ा का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर छात्राओं के जुटने से कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं को समझा-बुझाकर मुख्य सड़क से हटाकर विद्यालय परिसर में भेजा और यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन


मुख्य द्वार पर ताला जड़ा
छात्राओं का कहना है कि शिक्षिका कल्पना हाड़ा पांच वर्षों से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का अध्यापन कराती हैं। इन दोनों ही विषयों में परीक्षा परिणाम लगातार 100 प्रतिशत रहा है। शिक्षिका केवल अध्यापन कार्य तक सीमित न रहकर कमजोर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। ऐसे में उनके अचानक तबादले से छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: CJP के ऐलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को पहले भी दिया था ज्ञापन
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने जानकारी दी कि वे तबादला निरस्त कराने के लिए पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। उस समय ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपनी प्रिय शिक्षिका का स्थानांतरण तुरंत रोकने का अनुरोध किया था। ज्ञापन पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर छात्राओं को विवश होकर प्रदर्शन का मार्ग अपनाना पड़ा।

विधायक ने दिया आश्वासन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष अजय धाकड़ और पूर्व अध्यक्ष ममता गुर्जर ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का समर्थन किया। पूर्व अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ से टेलीफोन पर बात करके छात्राओं की सीधी बात कराई। विधायक ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मामले के उचित समाधान का पूरा भरोसा दिलाया। विधायक के आश्वासन के बाद छात्राओं का आक्रोश शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed