सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Midnight Fire Havoc Massive Fire Guts Two-Story Electronic Shop Valuables Worth Lakhs Destroyed

शॉर्ट सर्किट का कहर: आधी रात धू-धू कर जली दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में रामद्वारे के सामने स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में एसी, फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Midnight Fire Havoc Massive Fire Guts Two-Story Electronic Shop Valuables Worth Lakhs Destroyed
दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रामद्वारे के सामने स्थित दुकान में अचानक धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।




इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक
जानकारी के अनुसार, दुकान में ऊपर और नीचे दोनों हिस्सों में गोदाम बने हुए थे, जहां बड़ी संख्या में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। गर्मी के सीजन को देखते हुए दुकान में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक उपकरणों का स्टॉक भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड समेत आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan Heatwave Alert: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान; आज19 जिलों में लू का अलर्ट

हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें और धुएं के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया, जिससे आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed