{"_id":"68bb1dd23d2d81c1d302e82d","slug":"chittorgarh-news-teacher-beaten-up-at-sanwaliaji-s-place-of-appearance-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: सांवलियाजी प्राकट्यस्थल पर बवाल, लड़कियों के डांस के बीच पहुंचे शिक्षक की पिटाई, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: सांवलियाजी प्राकट्यस्थल पर बवाल, लड़कियों के डांस के बीच पहुंचे शिक्षक की पिटाई, जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े शिक्षक प्यारे लाल सेन ने युवतियों के डांस को अश्लील बताते हुए मंच से कार्यक्रम बंद करने की घोषणा की, जिससे विवाद शुरू हो गया। मंच पर मौजूद लड़कियों और आयोजकों से उनकी बहस हो गई और फिर भाजपा नेता अशोक अग्रवाल सहित कुछ लोगों के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई।
मंच पर मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के भादसोड़ा चौराहा पर स्थित सांवलियाजी के प्राकट्यस्थल मंदिर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्राकट्य स्थल मंदिर के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट का मामला सामने आया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल कार्यक्र के दौरान विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े एक शिक्षक मंच पर चढ़ गए। यहां युवतियों की ओर से की जा रही प्रस्तुतियों को अश्लील बताते हुए उन्होंने माइक से बंद करने का एलान किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विहिप नेता माइक से यह कहते नजर आए कि मंच पर भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों की अनुमति है, जबकि मंच पर अश्लील गानों पर आपत्तिजनक वस्त्रों में लड़कियां डांस कर रही हैं। इस दौरान मंच पर इवेंट मैनेजर भी पहुंच गए और बहस होने लगी।
ये भी पढ़ें- QR स्कैनर से क्रिप्टो तक सइबर ठगी, 6 महीने में बनाए 19 करोड़, पुलिस कांस्टेबल का भाई गिरफ्तार
इस दौरान उन्होंने भी अपने तर्क दिए और बहस के दौरान विहिप नेता और शिक्षक प्यारे लाल सेन ने लड़कियों के कपड़ो पर अपत्ति की तो मंच पर मौजूद नृत्य करने वाली लड़कियां भी बोलने लगीं। इसी दौरान भाजपा नेता अशोक अग्रवाल मंच पर चढ़ गए। इसके साथ ही शिक्षक और प्यारेलाल सेन के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वायरल वीडियो में लड़कियों को अपमानित करने की बात कहते हुए शिक्षक के साथ हाथापाई और मारपीट की गई। वीडियो के मंच पर चढ़े शिक्षक ने माइक से भाजपा नेताओं का हवाला भी देते हुए कहा कि जब अतिथि थे तब सभी के गले में भगवा दुपट्टे थे, जो अब कहां हैं।
कमेटी ने दी रिपोर्ट, होगी जांच
प्राकट्य स्थल भादसोड़ा के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान रात करीब 1 बजे हुए हंगामे को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। इसमें कहा गया कि प्यारे लाल सेन ने मंच पर चल रहे राजस्थानी गीतों के कार्यक्रम के बीच में आकर व्यवधान पैदा किया और कार्यक्रम को बाधित किया है। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं शिक्षक की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।