{"_id":"6a33dd9df202370e11005482","slug":"massive-fire-at-nimbaheras-fruit-and-vegetable-market-causes-losses-worth-lakhs-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4407711-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा मंडी में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा मंडी में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; लाखों का सामान खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित फल-सब्जी थोक मंडी में शुक्रवार को एक टीनशेडनुमा दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। आग लगने के लाखों के नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।
फल सब्जी मंडी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निम्बाहेड़ा शहर के छोटीसादड़ी रोड स्थित फल-सब्जी थोक मंडी परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी में स्थित एक टीनशेडनुमा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर परिषद, वंडर सीमेंट और जेके सीमेंट की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
काले धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद निंबाहेड़ा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने के लिए वंडर सीमेंट एवं जेके सीमेंट की दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने का प्रयास किया।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटनास्थल पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैदी से जुटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विधायक कृपलानी
आग लगने की सूचना पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा आमजन को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:RPSC में एक साल में क्या-क्या बदला? 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, 10000 नियुक्तियां और जीरो लीकेज का दावा
जांच में जुटा प्रशासन
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो जाएगा।