{"_id":"6a1e92184c9d00656209369c","slug":"a-married-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-well-after-a-dispute-with-her-husband-civil-defence-and-sdrf-recovered-the-body-dausa-news-c-1-1-noi1437-4350084-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने 100 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने 100 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने निकाला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पति से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया। दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में महिला ने 100 फीट गहरे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रामनगर रेवड़ी गांव में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव 100 फीट गहरे कुएं से बाहर निकाला गया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: सम के धोरों में आंधी का कहर: मंच पर जाने से पहले छिन गई जिंदगी, ड्रेसिंग रूम की दीवार गिरने से कलाकार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि मृतका गेंदी देवी और उनके पति बाबूलाल मीणा के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर अनबन रहती थी। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ने बताया कि महिला के बच्चों के अनुसार घटना से पहले उनके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनकी मां घर के पास स्थित कुएं की ओर गईं और उसमें छलांग लगा दी। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकालकर रामगढ़ पचवारा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मृतका के पीहर पक्ष की ओर से कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।