IIT बॉम्बे छात्र श्रेयांश का शव दौसा पहुंचा: पसरा मातम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण कार हादसे में गई थी जान
Dausa News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में आईआईटी बॉम्बे के तीन छात्रों की मौत हुई, जिनमें दौसा के श्रेयांश शर्मा शामिल हैं। शव गांव पहुंचने पर शोक छा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावला के पास गुरुवार सुबह करीब 8:35 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आईआईटी बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में राजस्थान के दौसा जिले के जौण गांव निवासी श्रेयांश शर्मा भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब छात्र लोनावला से पिकनिक कर लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार छह छात्रों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में श्रेयांश शर्मा (22) पुत्र नरसी उर्फ नरेश निवासी जौण, दौसा (हाल निवासी जयपुर), ओमकुमार बोरसे (23) निवासी नासिक और एक अन्य छात्र शामिल हैं। सभी छात्र आईआईटी बॉम्बे में अध्ययनरत थे।
पढ़ें- Rajasthan: रसोई गैस के बाद हाईवे पर सफर महंगा, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
गांव में शोक का माहौल
शुक्रवार को जैसे ही श्रेयांश शर्मा का शव जौण गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण विलाप से माहौल बेहद भावुक हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए और हर चेहरा दुख से भरा नजर आया। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
परिजनों के अनुसार श्रेयांश शर्मा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ कॉलेज में काफी लोकप्रिय था। उसने छात्रसंघ चुनाव भी लड़ा था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करना चाहता था।
प्रारंभिक जांच और पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों छात्रों की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आया है, जबकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.