Dausa News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मजदूरी का कहकर घर से निकला था; पुलिस जांच में जुटी
Dausa News: दौसा के खुर्रा गांव के पास 37 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। युवक मजदूरी का कहकर घर से निकला था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के मंडावरी थाना अंतर्गत खुर्रा गांव के पास एक 37 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान करौली जिले के रानेठा गांव निवासी धर्म सिंह मीणा (37) पुत्र घनश्याम मीणा के रूप में हुई है। युवक का शव रेलवे लाइन के पास पेड़ पर लटका मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर फंदे का निशान पाया गया, जिससे मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
रेलवे लाइन के पास मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद
मंडावरी थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय के अनुसार युवक ने खुर्रा गांव के पास रेलवे लाइन के निकट नीम के पेड़ पर फंदा लगाया था। घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे उसके वहां पहुंचने की पुष्टि होती है।
परिजनों से पहले की बातचीत
परिजनों के अनुसार युवक ने घटना से पहले वीडियो कॉल कर अपने छोटे भाई मुखराज मीणा को स्थान की जानकारी दी। फोन कटने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर मंडावरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पढ़ें- जालौर में भीषण सड़क हादसा: बस-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में 13 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
मजदूरी करता था युवक, परिवार में शोक
परिजनों ने बताया कि धर्म सिंह मीणा सोमवार शाम घर से मजदूरी करने की बात कहकर निकला था। वह जयपुर में मार्बल कटिंग का काम करता था और विवाहित था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी
मंडावरी उप जिला अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.