{"_id":"69c9f49c7d6a1364be0280db","slug":"a-young-man-drowned-in-an-anicut-the-accident-occurred-while-he-was-bathing-and-the-sdrf-rescued-him-dausa-news-c-1-1-noi1437-4106348-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: एनीकट में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: एनीकट में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: दौसा के खरताला एनीकट में नहाने के दौरान युवक कान्हा बैरवा की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया।
सैंथल पुलिस स्टेशन
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र के खरताला एनीकट में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
कैसे हुआ हादसा?
मीणों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब युवक अन्य लोगों के साथ एनीकट में नहा रहा था। अचानक वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सैंथल पुलिस थाने को दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने के एएसआई उमराव सिंह पुलिस टीम के साथ खरताला एनीकट पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव
इसके बाद सैंथल थाना पुलिस ने दौसा आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला, जिसके बाद दौसा सिविल डिफेंस की एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खरताला एनीकट से बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सैंथल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सियासत का दखल? नेता पुत्रों से भरी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी
कान्हा बैरवा के तौर पर हुई मृतक की पहचान
मृतक युवक की पहचान कान्हा बैरवा (उम्र लगभग 18-19 वर्ष), पुत्र पप्पू राम बैरवा के रूप में हुई है, जो बैरवा की बड़ी ढाणी, धर्मपुरा का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि कान्हा मजदूरी का काम करता था और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन