फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Children lose parental protection; woman dies of snakebite.

15 दिन में उजड़ गया परिवार: पति के बाद कोबरा के डसने से पत्नी की भी मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा साया

Thu, 06 Aug 2026 09:42 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 09:42 PM IST
सार

दौसा के खोर्रा कलां में कोबरा के डसने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 दिन पहले कैंसर से पति का भी निधन हुआ था। वहीं जर्जर खोर्रा कलां-दांतली सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Children lose parental protection; woman dies of snakebite.
दौसा सर्प दंश से महिला की मौत

विस्तार

जिले की ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव में कोबरा सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह राजावत ने बताया कि 25 जुलाई को प्रेम कंवर (पत्नी स्वर्गीय देवी सिंह राजावत) घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक कोबरा ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रेम कंवर के पति देवी सिंह राजावत का भी 23 जुलाई 2026 को कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनके इलाज पर काफी खर्च हुआ, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब 15 दिन के भीतर माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। इनमें दो पुत्र अभी नाबालिग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है। माता-पिता दोनों के निधन के बाद बच्चों के सामने पालन-पोषण और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खोर्रा कलां-दांतली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दौसा। ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव से दांतली जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा में बनाया व्हिप, पार्टी ने क्यों सौंपी अहम जिम्मेदारी? 


स्थानीय निवासी गिर्राज गुर्जर ने बताया कि खोर्रा कलां पेट्रोल पंप से दांतली गांव तक करीब 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने और ग्राम पंचायत व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। रघुवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह मार्ग सैंथल, बिशनपुरा, काली पहाड़ी, दांतली, सिंहपुरा सहित सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार भारी वाहन फंसने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। सुबह-शाम टहलने वाले लोगों और दौड़ लगाने वाले बच्चों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे दौसा-बांदीकुई स्टेट हाईवे जाम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed