सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   School building construction halted in Dausa due to lack of budget, young children forced to study in open

Rajasthan News: दौसा में बजट की कमी से रुका स्कूल भवन निर्माण, खुले में पढ़ने को मजबूर छोटे बच्चे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa News: दौसा के चक अभयपुरा गांव में स्कूल भवन की छत हटने के बाद बजट अभाव में काम रुक गया, जिससे बच्चे खुले में पढ़ रहे हैं। 5 लाख स्वीकृत थे, अब 3 लाख अतिरिक्त मंजूर हुए हैं और कुल 8 लाख से निर्माण शुरू होने का दावा किया गया है।

School building construction halted in Dausa due to lack of budget, young children forced to study in open
दौसा भवन के अभाव में खुले में पढ़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा उपखंड के चक अभयपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य के लिए भवन की पुरानी छत हटा दी गई, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुक गया है। इसके कारण छोटे बच्चों को कमरों के अभाव में खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

Trending Videos

 
विधायक कोष से 5 लाख स्वीकृत, फिर भी काम शुरू नहीं
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की मरम्मत के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। काम शुरू करने की तैयारी में भवन की पट्टियां हटा दी गईं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने बजट कम होने का हवाला देते हुए आगे का कार्य शुरू नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेज धूप में पढ़ाई को मजबूर विद्यार्थी
छत हटने के बाद बच्चे खुले में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में विधायक रामविलास मीणा सहित कई अधिकारियों को अवगत कराया गया है। विधायक ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है, इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। गर्मियों के नजदीक आने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

दौसा भवन के अभाव में खुले में पढ़ते बालक
 
ग्रामीणों की जल्द निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और निजी स्कूलों में पढ़ाई करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में सरकारी विद्यालय ही उनका एकमात्र विकल्प है। उन्होंने स्कूल भवन की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।

पढ़ें- Jhunjhunu News: दो दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई थी ससुराल, अब कमरे में फंदे से लटका मिला शव; फैली सनसनी
 
अधिकारियों का पक्ष
विकास अधिकारी योगेश मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से छत निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीणों ने अतिरिक्त कार्यों की मांग भी रखी है, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। सीबीईओ पवन जैन के अनुसार स्कूल भवन के मरम्मत कार्य की कार्यकारी एजेंसी पंचायत समिति है और इस संबंध में पंचायत समिति को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
 
अतिरिक्त बजट स्वीकृत, काम शुरू होने का दावा
विकास अधिकारी ने बताया कि प्रारंभ में ग्रामीणों द्वारा बताए गए कार्य के अनुसार 5 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन अब स्कूल भवन की पूरी छत निर्माण, लाइट फिटिंग सहित अन्य कार्यों की मांग की गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर करीब 3 लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा और आज से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही छत का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed