{"_id":"69c4958136ae05a54e01555d","slug":"cl-meena-of-shriram-vatika-kalakhoh-to-receive-gujarat-gaurav-samman-dausa-news-c-1-1-noi1437-4092407-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: श्रीराम वाटिका के सीएल मीना को मिलेगा 'गुजरात गौरव सम्मान', 50 प्रतिभागी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: श्रीराम वाटिका के सीएल मीना को मिलेगा 'गुजरात गौरव सम्मान', 50 प्रतिभागी होंगे शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
दौसा के कालाखोह के श्रीराम वाटिका निवासी सी.एल. मीणा को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गुजरात गौरव सम्मान-2026 से नवाजा जाएगा।
श्रीराम वाटिका के सीएल मीना को मिलेगा 'गुजरात गौरव सम्मान'
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के कालाखोह स्थित श्रीराम वाटिका के सीएल मीणा को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गुजरात गौरव सम्मान-2026 से नवाजा जाएगा। यह सम्मान गुजरात के वलसाड जिले में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और देश के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम 03 से 05 अप्रैल तक आयोजित होगा और इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 50 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन में ध्यान, योग, व्यक्तित्व विकास, आत्मचिंतन और जीवन मूल्यों पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को सकारात्मक जीवन दृष्टि और आत्मिक उन्नति की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार करेंगे, जबकि धार्मिक मार्गदर्शन सौहार्द डॉ शिरोमणि संत संभालेंगे।
साइकिल के जरिए 13 राज्यों तक स्वच्छ भारत मुहिम फैलाई
सीएल मीणा ने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रेरणादायक पहल की हैं। उन्होंने 20,000 किलोमीटर साइकिल यात्रा के माध्यम से 'स्वच्छ भारत, हरित भारत, पर्यावरण बचाओ' का संदेश 13 राज्यों में फैलाया। उन्होंने 32 टॉपर बच्चों को हवाई यात्रा के माध्यम से शिक्षा के प्रति लगन और प्रेरणा दी। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने ग्रामीण बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लाखों रुपए पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा 2600 गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, कपड़े और स्वेटर वितरित किए और 13 जरूरतमंद विकलांग महिलाओं को सिलाई मशीन और पंखे दिए।
चार राज्यों से मिल चुके हैं 22 पुरस्कार
तीन सरकारी विद्यालयों में 12 पंखे लगवाए और चार राज्यों में अब तक 22 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिसमें साइकिल यात्रा पुरस्कार, समाज का गौरव-2025, कलाम गौरव अवार्ड, देव नागरी पथिक सम्मान-2025, बेस्ट एजुकेशन सर्विस अवार्ड-2025, भारत गौरव रत्न सम्मान-2025, मानवता रत्न अवार्ड, काव्य पथिक सम्मान और पर्यावरण प्रेमी अवार्ड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: दौसा में बैंक के अंदर ही ‘खेल’, आढ़तिये के खाते से 30 लाख गायब, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
मीना ने नि:शुल्क हवाई यात्रा कराई
मीना ने सामाजिक सेवा, गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा पूरी कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, सरकारी विद्यालयों के टॉपर्स को नि:शुल्क हवाई यात्रा कराना, गरीब बच्चियों की शादी में सहयोग, और जरूरतमंदों को कपड़े वितरित करना है। उनका जीवन लक्ष्य अनाथालय और वृद्धाश्रम चलाना और जीवन को सेवा के लिए समर्पित करना है। उन्होंने 22 बुजुर्ग महिलाओं को हवाई यात्रा के साथ गुजरात के धार्मिक स्थलों का पांच दिवसीय भ्रमण भी कराया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन