{"_id":"69a99a9234c9a5c7090d36b5","slug":"dausa-news-villagers-march-to-sdm-office-with-livestock-protesting-gss-project-on-grazing-land-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
महवा क्षेत्र के कुतकपुर गांव में चारागाह भूमि बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया। 168 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण आज गोवंश और भेड़-बकरियां लेकर ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
जीएसएस के विरोध में मवेशी लेकर ज्ञापन देने निकले ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के महवा क्षेत्र के कुतकपुर गांव में चारागाह भूमि पर 220 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) बनाने के विरोध में ग्रामीण पिछले 168 दिनों से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को इसी क्रम में विरोध तेज करते हुए ग्रामीण गोवंश और भेड़-बकरियों के साथ एसडीएम कार्यालय की ओर पैदल कूच के लिए निकल पड़े।
Trending Videos
हिण्डौन रोड स्थित देवी माता मंदिर से शुरू हुए इस पैदल कूच में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष महवा कस्बे की ओर बढ़ते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कूच के कारण महवा-हिंडौन स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब पैदल कूच एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अंदर प्रवेश करने की कोशिश में पुलिस और युवाओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने मवेशियों के साथ पहुंचे लोगों को कार्यालय परिसर के बाहर ही रोक दिया, जिसके बाद ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से अलर्ट होते ही मचा हड़कंप; जांच जारी
महिलाओं ने एसडीएम को दिलाई सौगंध
ज्ञापन के दौरान महिलाओं ने एसडीएम मनीषा रेशम को समस्या का समाधान कराने की सौगंध दिलाई। इस पर एसडीएम ने मुस्कुराते हुए आश्वासन दिया कि मांग पत्र सरकार तक भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार सरकार ने पहले खोहरा मुल्ला-मातासूला क्षेत्र के लिए 220 केवी जीएसएस स्वीकृत किया था। विरोध के बाद इसे कुतकपुर गांव की चारागाह भूमि में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं।
पूर्व जिला प्रमुख कर रहे आंदोलन का नेतृत्व
पैदल कूच का नेतृत्व पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद 170 दिनों से चल रहे आंदोलन पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो एक माह बाद सर्वसमाज के लोग विधायक जनसुनवाई केंद्र के बाहर धरना देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि चारागाह भूमि के आवंटन को रद्द करने की मांग को लेकर वे पिछले 168 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दीपावली और होली जैसे त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाए। उनका कहना है कि जब तक चारागाह भूमि बचाने की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन