फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Bandikui News: ₹5.64 Crore Development Boost for Bandikui, Deputy CM Bairwa Inaugurates Key Projects

Bandikui News: नए बस स्टैंड से स्वास्थ्य सुविधाओं तक, डिप्टी CM बैरवा ने बांदीकुई को दी करोड़ों की सौगात

Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदीकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदीकुई Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

नए रोडवेज बस स्टैंड से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों और कॉलेज की अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब तक, बांदीकुई को शुक्रवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने करीब 5.64 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Bandikui News: ₹5.64 Crore Development Boost for Bandikui, Deputy CM Bairwa Inaugurates Key Projects
उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान करीब 5 करोड़ 64 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने सिकंदरा-अलवर रोड पर करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इस दौरान बिवाई से खाटूश्यामजी के लिए नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डॉ. बैरवा ने कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन




स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली बड़ी सौगात
उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी और नांगल झामरवाड़ा का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने 76.96 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया में स्थापित बीपीएचयू लैब और 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला तथा बगथल की कोठी का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान और सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: आजादी के दशकों बाद केरोट गांव पहुंची पहली रोडवेज बस, स्वागत में उमड़ा पूरा गांव; वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में कंप्यूटर लैब का भी लोकार्पण
स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान डॉ. बैरवा ने विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

'एक लाख से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी'
न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और दोषियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। वहीं, राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश बढ़ाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।


डॉ. बैरवा ने आमजन से 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

1000 मीटर तिरंगे ने खींचा ध्यान
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में 1000 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। रैली में आमजन, युवा, विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति जारी रहेगी। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, पंचायत समिति VDO नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed