सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Three scrap dealers arrested for buying stolen goods from railway goods warehouse

Dholpur News: रेलवे माल गोदाम से चोरी माल खरीदने वाले तीन कबाड़ी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Mar 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

17 फरवरी को रेलवे माल गोदाम से हुई थी बड़ी चोरी। पुलिस अब तक चोरी के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से 74 सेट लोहे की कमानी के बरामद किए जा चुके हैं।

Dholpur News: Three scrap dealers arrested for buying stolen goods from railway goods warehouse
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे लोको शेड से चोरी हुए माल को आरपीएफ पुलिस ने तीन कबाड़ियों से बरामद किया है। तीनों कबाड़ियों ने रेलवे से चोरी हुए सामान को खरीदा था। चोरों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। माल खरीदने वाले आरोपी फरार चल रहे थे।

Trending Videos


रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फरवरी माह में चोरों ने लोको शेड से 84 लोहे की कमानी की सेट को चोरी किया था। तत्कालीन समय पर मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। जिस मामले में आरपीएफ पूर्व में 11 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आगरा में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने वाले तीन कबाड़ी प्रवीण (30) पुत्र रामनाथ निवासी ताजगंज, प्रमोद (39) पुत्र देवलाल निवासी आगरा और राकेश जैन (44) पुत्र मुन्नालाल निवासी नामनेर आगरा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 60 लोहे की कमानी के सेट को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब तक चोरी के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से 74 सेट लोहे की कमानी के बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों कबाड़ियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

माल खरीदने वाले अन्य आरोपी भी रडार पर
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया रेलवे माल गोदाम से भारी तादाद में कमानी सहित अन्य उपकरणों का माल चोरी हुआ था। अधिकांश चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चोरों की निशान देही पर माल खरीदने वाले आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया रविवार को तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। माल खरीदने वाले अन्य कबाड़ी भी रेलवे पुलिस की रडार पर हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर माल को बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed