सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Four burglaries in one night: miscreants targeted empty houses,

Dausa Crime: बांदीकुई क्षेत्र में बदमाशों का कहर, चार जगह ताले तोड़ लाखों की चोरी; ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

लगातार हो रही इन चोरियों से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो एक बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

Four burglaries in one night: miscreants targeted empty houses,
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के बड़ियाल कलां गांव में बदमाशों ने एक ही रात में चार चोरियों की वारदातों का अंजाम दिया। सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपयों की चोरी कर ले गए सुबह जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैला गई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार हों रही घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं
Trending Videos


चोरियों की शुरुआत बस स्टैंड स्थित आरआर मार्ट से हुई। इसके बाद चोरों ने एक घर का जंगला तोड़कर प्रवेश किया और बर्तन, चांदी की पायजेब सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इन दो मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना देर रात सामने आई, जब सुरेश कटारा (शर्मा) अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कटारा का परिवार अधिकतर जयपुर में रहता है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें; ओमप्रकाश हुडला बोले- मुंह से खाया नाक से निकलवा लूंगा, वेतन नहीं मिलने पर नगरपालिका ईओ से बहस    

चौथी वारदात में एक मकान से वॉटर मोटर चोरी होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर पहले से ही इलाके की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं। पीड़ित सुरेश कटारा ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची। बाद में शाम को उन्होंने बांदीकुई थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी ओर, पीड़ितों ने खुद गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed